
August 12, 2024
रक्षाबंधन, यानी भाई-बहन के स्नेह का त्यौहार। यह दिन इस रिश्ते को और अधिक मजबूती देने का पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर भगवान से उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, भाई उन्हें रक्षा करने का वचन देते हैं। इस बार यह पर्व 19 अगस्त को आ रहा है।
इस बार राखी पर भद्रा का साया रहने वाला है। माना जाता है कि भद्राकाल में भाई को राखी बांधने से भाई-बहन के रिलेशन में तनाव आता है और मनोकामना भी पूरी नहीं होती है। हालांकि, इस बार भद्रा पाताल लोक में रहेगी जिसे ज्यादा अशुभ भी नहीं माना जाता है। ऐसे में आपको अपने भाई की तरक्की और खुशहाली के लिए उन्हें शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधनी चाहिए।
कब तक रहेगा भद्रा का साया?
इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। दरअसल, इस साल सावन की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को रात 11:55 बजे तक पूर्णिमा रहेगी। हालांकि, इस दिन सूर्योदय से पहले ही भद्रा का साया भी रहेगा जो दोपहर 1:34 बजे तक रहेगा। इसके चलते इस बार दोपहर 1:34 बजे के बाद ही राखी बांधना शुभ रहेगा।
कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?
रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:34 बजे से रात 9:07 बजे तक रहेगा। यानी कि बहनों को भाइयों के हाथ में राखी बांधने के लिए 7:30 घंटे से ज्यादा का समय मिलने वाला है।
इसके अलावा इस दिन राखी बांधने का प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 6:56 बजे से रात 9:07 बजे तक रहने वाला है। इसके अलावा दोपहर 1:42 बजे से शाम 4:19 बजे तक भी राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, रात 8:24 बजे से 9:50 बजे तक अमृत काल रहने वाला है।
अगस्त में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें