Meditating Woman Standing in front of a Projection

अगस्त में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले

Meditating Woman Standing in front of a Projection

August 9, 2024

इस बार अगस्‍त में ग्रहों की चाल धमाल मचाने वाली है। इससे आपकी किस्मत तो बदल ही सकती है साथ ही आप मालामाल भी हो सकते हैं। दरअसल, सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। त्रिग्रही योग यानी जब एक ही राशि या भाव में 3 ग्रह एक साथ युति करें। सिंह राशि में ये योग करीब एक वीक तक रहेगा। 

दरअसल, सिंह राशि में 22 अगस्त तक बुध महाराज विराजमान रहेंगे। वहीं, 16 अगस्त को सूर्यदेव सिंह राशि में ट्रांजिट करेंगे। इसके साथ ही 25 अगस्त तक शुक्र महाराज भी सिंह राशि में रहने वाले हैं। यानी 16 अगस्त से 22 अगस्त तक ये तीनों ग्रह सिंह राशि में रहेंगे। आज के ब्लॉग में हम जानेंगे इस त्रिग्रही योग से किन-किन राशि वालों को अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह योग बहुत शुभ रहेगा। इस समय किस्मत का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे। इसके साथ ही आपका फंसा हुआ रुपया भी वापस मिलेगा। इसके अलावा आपको बिजनेस में फायदा होगा। आपको अपने बच्चों की ओर से पॉजिटिव न्यूज़ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा आप इस समय लग्जरी में पैसा खर्च कर सकते हैं। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की बात करें तो आपके लिए भी त्रिग्रही योग अच्छे फल देने वाला साबित होगा। इस समय आप टाइम मैनेजमेंट करने में अन्य लोगों से आगे रहेंगे। इस समय आपकी बात में दम रहेगा और उसका असर भी देखने को मिलेगा। वहीं, इस समय आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे और आपकी सुख-सुविधाओं में भी इजाफा होगा। 

धनु राशि

अब बात करते हैं धनु राशि वालों की। इस समय आपको मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी होती दिख रही हैं। इसके साथ ही वर्कप्लेस में आपका रुतबा बढ़ेगा और आपके नाम कोई बड़ी उपलब्धि आ सकती है। वहीं, किस्मत का साथ मिलने से सोसायटी में आपका नेम-फेम बढ़ेगा। इसके साथ ही आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन भी अच्छी होगी।

रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, भाई को किस समय बांधें राखी?

August 12, 2024

 By Abhijat Kandpal 0 Comments

रक्षाबंधन, यानी भाई-बहन के स्नेह का त्यौहार। यह दिन इस रिश्ते को और अधिक मजबूती देने का पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर भगवान से उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, भाई उन्हें रक्षा करने का वचन देते हैं। इस बार यह पर्व 19 अगस्त को आ रहा है। 

इस बार राखी पर भद्रा का साया रहने वाला है। माना जाता है कि भद्राकाल में भाई को राखी बांधने से भाई-बहन के रिलेशन में तनाव आता है और मनोकामना भी पूरी नहीं होती है। हालांकि, इस बार भद्रा पाताल लोक में रहेगी जिसे ज्यादा अशुभ भी नहीं माना जाता है। ऐसे में आपको अपने भाई की तरक्की और खुशहाली के लिए उन्हें शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधनी चाहिए।

कब तक रहेगा भद्रा का साया?

इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। दरअसल, इस साल सावन की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को रात 11:55 बजे तक पूर्णिमा रहेगी। हालांकि, इस दिन सूर्योदय से पहले ही भद्रा का साया भी रहेगा जो दोपहर 1:34 बजे तक रहेगा। इसके चलते इस बार दोपहर 1:34 बजे के बाद ही राखी बांधना शुभ रहेगा।

कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:34 बजे से रात 9:07 बजे तक रहेगा। यानी कि बहनों को भाइयों के हाथ में राखी बांधने के लिए 7:30 घंटे से ज्यादा का समय मिलने वाला है। 

इसके अलावा इस दिन राखी बांधने का प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 6:56 बजे से रात 9:07 बजे तक रहने वाला है। इसके अलावा दोपहर 1:42 बजे से शाम 4:19 बजे तक भी राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, रात 8:24 बजे से 9:50 बजे तक अमृत काल रहने वाला है।

अगस्त में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें